10 मुस्लिम लड़कियों को प्यार में फंसाओ, सुरक्षा-रोजगार हम देंगे’ : राम सेना प्रमुख

श्री राम सेना के प्रमुख प्रमोद मुथालिक ने लव जिहाद को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि लव जिहाद के जरिए हिंदू लड़कियों को फंसाया जा रहा है। उन्होंने हिंदू लड़कों से मुस्लिम लड़कियों को लुभाने का आह्वान किया और कहा कि एक हिंदू लड़की के बदले में 10 मुस्लिम लड़कियां फंसाओ। इतना ही नहीं उन्होंने ऐसा करने पर सुरक्षा और रोजगार देने का भी आश्वासन दिया है।

कर्नाटक के बागलकोट में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में बोलते हुए, मुथालिक ने कहा, “हम स्थिति से अवगत हैं। मैं यहां के युवाओं को आमंत्रित करना चाहता हूं। अगर हमारी एक हिंदू लड़की जाती है, तो हमें 10 मुस्लिम लड़कियों को फंसाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं, तो श्री राम सेना आपकी जिम्मेदारी लेगी और हर तरह की सुरक्षा और रोजगार प्रदान करेगी।” प्रमोद मुथालिक के बयान का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

उन्होंने कहा, “मैं नहीं लेकिन हमलोग भी लड़कियों को रिझाने के बारे में जानते हैं। लव जिहाद में हमारी लड़कियों का शोषण होता है। देश भर में हजारों लड़कियों को प्यार के नाम पर ठगा जाता है। हमें उन्हें आगाह चाहिए।