17 साल की लड़की से 18 महीने तक रेप करता रहा महंत , 4 राज्यों में चलता है आश्रम ,पुलिस ने किया गिरफ्तार

राजस्थान के भीलवाड़ा में पुलिस ने एक महंत को रेप केस में गिरफ्तार किया है। चार राज्यों में 5 आश्रम चलाने वाले महंत पर 17 साल की लड़की ने 18 महीनों तक रेप करने का आरोप लगाया है। आरोपी महंत सरजूदास को राजधानी जयपुर से करीब 250 किलोमीटर दूर भीलवाड़ा में बुधवार को पकड़ा गया।
ड्रिस्ट्रिक्ट अडिशनल सुपरिंटेंडेंट गोवर्धन लाल ने कहा कि भीलवाड़ा आश्रम से गिरफ्तारी के दौरान कुछ संदिग्ध चीज खा ली थी। इसके बाद वह बेहोश हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। महंत सरजूदास को गुरुवार को जज के सामने पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
लाल ने कहा कि महंत के खिलाफ हाल ही में एक 17 साल की लड़की ने शिकायत दर्ज कराई। उसका आरोप है कि महंत ने डेढ़ साल तक कई बार रेप किया। उसकी मां पर तेजाब से हमला हो चुका है। मां को शक है कि उसने जिस महंत के पास अपनी बेटी को भेजा उसी ने तेजाब से हमला भी कराया। बाद में लड़की ने अपनी मां और फिर पुलिस को आपबीती बताई।